लखनऊ में पॉलिथीन बैग में मिला नवजात का शव

जानकारी के अनुसार, गुड़ंबा थानाक्षेत्र के मिश्रपुर डिपो स्थित कुकरेल पुल के नीचे एक पॉलिथीन बैग मंे नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात तकरीबन चार माह का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पॉलिथीन बैग के पास आवारा जानवर मंडरा रहे थे। लोगों ने पास जाकर देखा तो पॉलिथीन बैग में एक नवजात बच्चे का शव था, जिसे आवारा जानवर नोच रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुड़ंबा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए आगे की पड़ताल की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493