लखनऊ में महिला स्पेशल ऑटो चलेंगे

ऑटो थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि अगले सप्ताह महिला स्पेशल ऑटो का संचालन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में उनकी परिवहन आयुक्त व आरटीओ के साथ बैठक हुई थी, जिसमें संचालन के लिए हरी झंडी भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि जो नई सेवा शुरू हो रही है, इसमें खास बात यह है कि सभी ऑटो जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे।

यात्रा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वह ऑटो में लगा बटन दबा देंगी, जिससे सूचना कंट्रोल रूम को पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम ऑटो का लोकेशन लेकर इसकी सूचना पुलिस को देगा।

इस ऑटो सेवा में महिलाओं और उनके परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी। पहले चरण में राजधानी में 150 महिला स्पेशल ऑटो चलाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रयोग सफल रहा तो आगे ऑटो की संख्या में बढ़ाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493