लखनऊ में मोदी सरकार के खिलाफ महापंचायत रविवार को

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा, “मोदी सरकार बनने के बाद देश में दलितों पर अत्याचार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चाहे वह पदोन्नति बिल पास न करने का मामला हो, गुजरात में उना की घटना, महाराष्ट्र में बाबा साहब का संग्रहालय तोड़ने का मामला, या भाजपा नेताओं द्वारा दलितों पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणी।”

उन्होंेने कहा कि इस सभी मुद्दे पर समिति की ओर से आयोजित महापंचायत में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जाएंगे। उसी के आधार पर प्रदेश भर में मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। महापंचायत में प्रदेश भर से हजारों आरक्षण समर्थक हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493