लखनऊ में युवक ने फांसी लगाई

विकासनगर के सेक्टर-6 में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी रामआधार अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की दोपहर रामआधार के बेटे 39 वर्षीय अजय कुमार व परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। अजय इसी बीच छत पर पहुंचा और छत का दरवाजा बंद कर वहां लगे पाइप में गमछे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी।

परिवार वालों की नजर जब अजय पर पड़ी तो उन लोगों ने उसको फंदे से नीचे उतारा और उसे जगरानी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची विकासनगर पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय ने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493