उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव ने वामदलों को भी सूबे में सक्रियता बढ़ाने का अवसर दे दिया है। प्रदेश में सुस्त पड़े वामदलों को ऐसा लग रहा है कि उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में सूबे की राजनीति में हस्तक्षेप करने का अवसर मिलेगा। रैली के आयोजन को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
इस संबंध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मंत्री हीरालाल यादव ने बताया कि जनता की ज्वलंत समस्याओं के सवाल पर वामदलों की एक रैली का आयोजन नौ नवंबर को लक्ष्मण मेला मैदान में किया जा रहा है। रैली 11 बजे से तीन बजे शाम तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि रैली को भाकपा नेता डी. राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, महासचिव सीपीआई (माले) दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव फॉरवर्ड ब्लॉक देवब्रत विश्वास, महासचिव आरएसपी टी.के. चंद्रचूड़न, व केंद्रीय कमेटी एसयूसीआई (सी) के सदस्य सत्यवान संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath