लखनऊ में सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, वजीरबाग निवासी सोनू उर्फ आसिफ (18), मुंबई से आए अपने दोस्त फैजान (22) के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तभी चौपटिया अकबरी गेट के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों घिसटते हुए दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493