लखनऊ में हुई डकैती भाजपा की नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड : अखिलेश

लखनऊ, 3 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई डकैती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ, 3 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई डकैती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने रविवार को ट्विटर के माध्यम से कहा कि प्रदेश की राजधानी में बीच-बाजार घटी गोलीबारी-डकैती की घटना भाजपा की नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने एक तरफ व्यापार को खत्म कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ अनियंत्रित अपराध से व्यापारी खत्म हो रहे हैं। अब इस चुनाव में व्यापारी ख़ुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे।

गौरलब है कि राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित आलमबाग सर्राफा बाजार में आरके ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती की घटना हुई। बाइक से आए पांच-छह बदमाश पिस्तौल से गोलियां चलाते हुए शोरूम में घुसे और मालिक राजीव कुमार गुप्ता व कारीगर गुड्डू पटवा को लहूलुहान कर शोकेस में रखे सोने के जेवर लूट ले गए। लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को बैंक के एटीएम गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी गोलियों से भून दिया।

इस घटना में पास से गुजर रही एक युवती भी घायल हुई है। सनसनीखेज वारदात में एटीएम गार्ड और कारीगर की मौत हो गई जबकि राजीव कुमार गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493