लखनऊ मेट्रो का प्रथम चरण अक्टूबर 2016 तक पूरा करने के निर्देश

लखनऊ, 24 जून 2015 (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधवार को निर्देश दिया कि लखनऊ मेट्रो का प्रथम चरण किसी भी हाल में 31 अक्टूबर, 2016 तक पूरा कराया जाए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो के कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आवास विकास परिषद को 120 करोड़ रुपये, लखनऊ विकास प्राधिकरण को 40 करोड़ रुपए तथा यूपीआईडीसी को 30 करोड़ रुपये की योगदान राशि यथाशीघ्र मेट्रो को उपलब्ध करा दी जाए।

रंजन ने शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय के सभागार में परियोजना निगरानी समूह की बैठक की अध्यक्षता की और लखनऊ मेट्रो की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि 31अक्टूबर, 2016 तक मेट्रो के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कराने के लिए माहवार माइलस्टोन के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट तथा फीडर सर्विस प्लान तैयार करने हेतु कन्सल्टेन्ट के चयन के लिए बिड आमंत्रित करने एवं एस्किलेटर्स के लिए निविदा जारी करने तथा जनरल कन्सल्टेन्ट के चयन हेतु आरएफपी जारी करने का कार्य एम माह में करा दिया जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव (वित्त) राहुल भटनागर, सचिव (मुख्यमंत्री) पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रबन्ध निदेशक मेट्रो कुमार केशव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493