लग रहा है फिर से 21 की हो गई हूं : ग्वेनेथ पैल्ट्रो

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ग्वेनेथ पैल्ट्रो को कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे वह दोबारा 21 की हो गई हैं।

वह अपने मंगेतर ब्रैड फाल्चक के साथ शादी की योजना बना रही हैं।

पैल्ट्रो ने ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ से कहा, “मैं हर चीज को लेकर उत्साहित हूं। मैंने पहले शादी नहीं की, भले ही मैं अब 45 की हो गई हूं, इसलिए मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं 21 वर्ष की हूं।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी योजना में दोस्तों के शामिल करने का भी आनंद ले रही हैं।

उन्होंने कहा, “हमने कोई औपचारिक योजना नहीं बनाई, दोस्तों के साथ यह बात करना मजेदार है। उन्होंने मुझे परिधानों की तस्वीरें भेजी हैं। वे मेरी लिए उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493