बिहार के तापमान में इजाफा

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी एक-दो दिनों तक बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं के बराबर है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12़ 0 डिग्री सेल्सियस, गया का 10़ 0 डिग्री और पूर्णिया का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का तापमान 8़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493