यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित लच्छू महाराज ने अपने हुनर की बदौलत देश व दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया। शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इन्होंने कई देशी एवं विदेशी कलाकारों को तबला वादन में प्रशिक्षित किया।
अखिलेश ने कहा कि लच्छू महाराज के निधन से देश ने एक अद्वितीय तबला वादक खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
dharmpath.com dharmpath