लता ने नेताजी सुभाष को पुष्पांजलि अर्पित की

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।

सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु की खबर आज भी यह रहस्यमय बनी हुई है।

लता ने ट्विटर पर लिखा, “आज (शनिवार) स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119 वीं जयंती है। मैं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करती हूं।”

सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महात्मा गांधी के सहयोगी थे। 1945 में फॉरमोसा (ताइवान) में विमान दुर्घटना में उनकी मौत की खबर मिली।

लता के अलावा, अनुभवी फिल्मकार सुभाष घई और अभिनेत्री गुल पनाग ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

घई ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी मां ने मुझे बताया था कि मेरे नाना सुभाष चंद्र बोस के बड़े प्रशंसक थे। मेरा नाम सुभाष रखा गया, क्योंकि मेरा जन्म 24 जनवरी की सुबह हुआ। इसके बाद से मैं भी उनका बड़ा प्रशंसक हूं।”

गुल पनाग ने लिखा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह हमेशा हम सबके आदर्श बने रहेंगे। सलाम। जय हिंद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493