लता मंगेशकर से सीखा हिंदी उच्चारण : त्रिपेट गेरियेले

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश मूल के भारतीय गायिका त्रिपेट गेरियेले हिंदी भले ही नहीं समझ पाते, लेकिन वह हिंदी में गा सकती हैं। गेरियेले का कहना है कि उन्होंने प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर के गीत सुनकर हिंदी के उच्चारण सीखे हैं।

गेरियेले ने आईएएनएस को बताया, “मैंने लता मंगेशकर के गीत सुनकर हिंदी के उच्चारण सीखे, जबकि स्टाइल के साथ गाने की कला मुझे श्रेया घोषाल की पसंद है।”

गेरियेले 11 साल की उम्र से बॉलीवुड गीत सुनते हुए बड़ी हुई हैं और वह इन गीतों की भाषा से नहीं, इनकी धुनों से आकर्षित हुईं।

गेरियेले दुबई के संगीतकार और निर्माता आतिफ अली के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा, “मैं आतिफ से बातचीत के प्रथम 50 सेकंड में ही जुड़ गई, जब उन्होंने मुझे एक धुन सुनाई, जो उसके बाद मेरे दिमाग से नहीं निकली।”

ब्रिटेन में जन्मी और पली-बढ़ी गेरियेले ने ‘आ वी जा’, ‘साथिया’ और ‘वो पल’ जैसे लोकप्रिय गीतों से बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है।

उन्होंने छह जुलाई को अपना नया एकल गीत ‘कमली’ पेश किया था।

गायिका ने कहा, “गीत में भरपूर आकर्षण है और यह रोमांटिक लोगों को बेहद पसंद आएगा। ‘कमली’ के जरिए मैं अपने श्रोताओं को एक अलग दुनिया में ले जाना चाहती हूं, जहां वे प्यार के भाव को देख, महसूस और छू पाएंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493