मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। लद्दाख में आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे फिल्मकार कबीर खान ने कहा कि यह काफी मुश्किल भरा शेड्यूल है, लेकिन शानदार है।
कबीर ने शनिवार को ट्विटर पर फिल्म की टीम के साथ अपनी एक सेल्फी साझा की, जिसमें वह सलमान खान और पूरी टीम साथ दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “लद्दाख, अब तक का सबसे मुश्किल शेड्यूल, लेकिन शानदार है। ‘ट्यूबलाइट’।”
फिल्म की लद्दाख में जुलाई के अंत में शुरू हुई।
उन्होंने ट्विटर के जरिए 27 जुलाई में फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी।
इस फिल्म के साथ सलमान और कबीर की जोड़ी फिर साथ आई है। इससे पहले उन्होंने 2012 में ‘एक था टाइगर’ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ काम किया था।
dharmpath.com dharmpath