सिटी क्लब के साथ खिताब जीतना चाहता हूं : गुआर्डियोला

लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गुआर्डियोला का कहना है कि उनके इरादे साफ हैं और वह क्लब के साथ इस खिताब को जीतना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बार्सिलोना तथा बायर्न म्यूनिख के पूर्व कोच गुआर्डियोला शनिवार को सिटी और संडरलैंड के बीच होने वाले मैच से इंग्लिश प्रीमियर लीग में बतौर कोच पदार्पण करेंगे।

गुआर्डयोला ने कहा कि हालांकि, क्लब पर अपना प्रभाव बनाने के लिए उन्हें थोड़े समय की जरूरत है।

सिटी क्लब के कोच ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बड़ी चुनौतियों के बाद भी स्पेन तथा जर्मनी में उनका कार्यकाल काफी सफल रहा। वह इंग्लैंड में भी इसे दोहराना चाहते हैं।

क्लब के 45 वर्षीय कोच ने कहा, “निश्चित तौर पर हम यहां खिताब जीतने के लिए हैं लेकिन यहां लीग में छह से आठ टीमें हैं।”

गुआर्डियोला ने कहा, “अच्छा खेलने के लिए आपको समय की जरूरत होती है लेकिन अंतरात्मा की ताकत के साथ खेलने के लिए आपको समय की जरूरत नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493