लद्दाख-गुरुवार की सुबह-सुबह लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है. राहत की बात है कि फिलहाल किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि भूकंप के ये झटका आज सुबह 6.05 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र लद्दाख का लेह इलाका था, जहां 36.881°N अक्षांश और 74.402°E देशांतर पर स्थित धरती की 10 किलोमीटर की गहराई में यह हलचल दर्ज की गई.
भूकंप के ये झटके भारत के लद्दाख के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन और तजाकिस्तान में भी महसूस हुए हैं.
दुनिया के सबसे एक्टिव सिस्मिक यानी सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान का एरिया आता है. यहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है. लाखों करोड़ों साल से जारी यह टक्कर हिमालय के निर्माण की वजह भी है. इसी टकराव से अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में लगातार तनाव पैदा होता है और समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. यही कारण है कि यह हिमालयी इलाका अक्सर तेज भूकंप का केंद्र बनता है.
इस बार इस भूकंप की गहराई भले 10 किलोमीटर थी लेकिन इन क्षेत्रों में अकसर ज्यादा गहराई पर आते हैं. अकसर इनकी गहराई 100 से 250 किलोमीटर तक भी होती है. जब भूकंप के झटके जमीन की अधिक गहराई में उत्पन्न होते हैं तो इन झटको का क्षेत्र अपने केंद्र से सैकड़ों-हजारों किलोमीटर तक महसूस होते हैं.
dharmpath.com dharmpath