Snowfall in Leh: लद्दाख में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है. इस कारण कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई और करीब 100 लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बचा लिया गया. लगातार हो रही बर्फ़बारी से तीसरे दिन भी लेह की सड़कें बहाल नहीं हो पाई है, कई टैक्सी और निजी गाड़ियां ठहरे हुए है. लद्दाख पुलिस की यूटीडीआरएफ बचाव टीम ने शुक्रवार शाम को बचाव अभियान शुरू कर चांगला एक्सिस (Changla Axis) से महिलाओं और बच्चों सहित 100 यात्रियों को बचाया. पुलिस टीम के साथ-साथ सेना और ग्रीफ बचाव दल ने भी बचाव अभियान में भाग लिया.
dharmpath.com dharmpath