जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को हुए हिमस्खलन में चार सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह दुर्घटना तब घटी जब सैनिकों के वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से यहां कहा कि सेना के ट्रक लेह जिले के चांगला के पास एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
दो सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लापता सैनिकों के शव बाद में बरामद हुए। दो अन्य सैनिक घायल हो गए जिन्हें तत्काल चलाए गए एक सैन्य अभियान में बचा लिया गया।
dharmpath.com dharmpath