‘लव जिहाद’ को लेकर आदमी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में गुरुवार को ‘लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए’ एक शख्स को बुरी तरह से पीटने के बाद जिंदा जलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शंभूनाथ रायगर ने इस भयानक कृत्य को रिकार्ड भी किया व इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह घटना राजस्थान के राजसमंद जिले में हुई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा रायगर से मामले में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद भट्ट शेख के रूप में हुई है।

आश्चर्यजनक तौर पर एक दूसरे वीडियो में रायगर अपने कार्य को सही ठहराते दिख रहा है। वह वीडियो में दावा कर रहा है कि इस ‘कार्य को लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए अंजाम दिया।’

मनोज कुमार ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस को राजसमंद जिले के राजनगर में एक अधजले शव के पड़े होने की सूचना मिली थी।

वह एएसपी मनीष त्रिपाठी व डीएसपी राजेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें विकृत अवस्था में शव मिला।

इसके फौरन बाद फोरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) टीम व श्वान दस्ते को बुलाया गया।

वायरल होते वीडियो में अपराधी शेख पर फावड़े से हमला करता दिख रहा है। उसके शरीर पर किरोसीन डाल रहा है व उसे जिंदा जला रहा है। रायगर ने चेतावनी दी कि जो ‘लव जिहाद’ में लिप्त है, उनकी भी यही नियति होगी।

हत्या में इस्तेमाल वस्तु, शेख की बाइक व चप्पलें घटना स्थल पर मिली हैं।

राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493