इरफान फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में दिल्ली में है। वह नेपाल की पालपा जेल में बंद था। नेपाल में भूकंप के दौरान जेल की दीवार ढह जाने का फायदा उठाकर हजारों कैदी वहां से भाग निकले। इनमें शामिल इरफान भी भागकर भारत में प्रवेश कर गया और बहराइच चला गया।
पुलिस के मुताबिक, एक गोपनीय ऑपरेशन में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इरफान को बहराइच में पकड़ लिया और उसे दिल्ली ले गया। वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
लश्कर का आतंकवादी इरफान (50) आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से भी जुड़ा रहा है।
बहराइच के बागवानी क्षेत्र के निवासी इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी हालांकि बहराइच के एसपी रामलाल को नहीं है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक बार पहले भी इरफान को गिरफ्तार कर चुकी थी। उस वक्त वह आठ साल जेल में रहने के बाद पैरोल पर बाहर आया और फरार हो गया था। सीबीआई ने इरफान पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने इरफान को उत्तर प्रदेश के बहराइच में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इरफान कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। कई शहरों में हुए आतंकवादी विस्फोटों में इरफान का हाथ रहा है।
लश्कर इस समय नेपाल में आई विपदा का फायदा उठा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद से भारत का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।
पुलिस का कहना है कि वर्ष 1993 में अयोध्या स्थित ऐतिहासिक मस्जिद गिराए जाने के बाद कई ट्रेनों हुए विस्फोटों में उसका हाथ रहा है।
dharmpath.com dharmpath