लांस नायक हनुमनथप्पा अमर हैं : मोदी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा थप्पा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अमर हैं।

लांस नायक पिछले दिनों सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के बाद से लापता थे। उन्हें दो दिन पहले गंभीर हालत में यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “वह हमें दुखी व तन्हा कर चले गए। लांस नायक हनुमनथप्पा की आत्मा को शांति मिले। जवान आप अमर हैं। गर्व है कि आप जैसे शहीदों ने भारत की सेवा की।”

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हनुमनथप्पा ने सुबह 11.45 बजे आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में अंतिम सांस ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493