नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की एकदिवसीय और टी-20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी लाइफस्टाइल ब्रांड-सेवन (7) के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर बन गए हैं।
रिथी स्पोर्ट्स ग्रुप की सहयोगी कम्पनी-आरएस सेवन लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धौनी को शुक्रवार को ‘सेवन’ के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर पेश किया गया।
सेवन (7) धौनी का लकी नम्बर है और वह एकदिवसीय तथा टी-20 क्रिकेट में इसी नम्बर की जर्सी पहनते हैं। धौनी ने ब्रांड ्र ो लांच करते हुए कहा कि यह युवाओं को पसंद आएगा क्योंकि इसकी शुरुआत मध्यमवर्ग को ध्यान में रखकर किया गया है।
धौनी ने कहा कि इस ब्रांड के ब्रांड एम्बेसेडर के अलावा वह इसके फुटवियर डिविजन से करीब से जुड़े रहे हैं और जूतों की डिजाइन और विकास में सक्रिय भूमिका अदा की है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि चूंकी वह मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लिहाजा ‘सेवन’ के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर उन्होंने इस बात का ध्यान रखा है कि इस ब्रांड की पहुंच हर किसी तक हो।
‘सेवन’ के उत्पाद रनिंग, ट्रेनिंग, इंडोर और एथलेटिक लेजरवीयर वर्गो में उपलब्ध होंगे और इसकी बिक्री मल्टी ब्रांड और लार्ज फारमेट रिटेल स्टोर्स में की जाएगी।
कम्पनी ने अपने विकास के पहले चरण में ई-कामर्स कम्पनी फ्लिपकार्ट को ई-कामर्स सहयोगी बनाया है।
dharmpath.com dharmpath