सिंगापुर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर पत्तन प्राधिकरण (पीएसए) और चांगी हवाईअड्डे के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभा चुके एक भारतवंशी इंजीनियर का सिंगापुर में गुरुवार को 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
सिंगापुर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर पत्तन प्राधिकरण (पीएसए) और चांगी हवाईअड्डे के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभा चुके एक भारतवंशी इंजीनियर का सिंगापुर में गुरुवार को 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, एक खिलाड़ी, इंजीनियर और लोक सेवा अधिकारी के रूप में विजयरत्नम का सिंगापुर के मैरीलैंड ड्राइव में निधन हो गया।
विजयरत्नम के काम और समुदाय के विभिन्न पदों का हवाला देते हुए उनके बेटे विजेंद्र (55) ने कहा, “यह मेरे पिता और उनके योगदान का वर्णन करने के लिए पर्याप्त नहीं है।”
मलेशिया में 1921 को जन्मे विजयरत्नम इसके बाद सिंगापुर चले गए, जहां उन्होंने विक्टोरिया स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की। 1950 में उन्होंने ब्रिटेन में प्रौद्योगिकी के ब्राइटन कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग का अध्ययन कर सरकारी छात्रवृत्ति प्राप्त की।
विजयरत्नम ने 17 साल पीएसए में काम किया और वह उन प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने चांगी हवाईअड्डे के सुधार के कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विजयरत्नम राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा भी रहे और उन्होंने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में भी खेला था।
सिंगापुर राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद के उपाध्यक्ष तान एंग लिआंग ने कहा, “वह एक रोल मॉडल थे, जिन्होंने खेल और सफल करियर में सराहनीय काम किए।”
विजयरत्नम के परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
dharmpath.com dharmpath