लाइब्रेट, मैट्रोपोलिस लैब करेगी ब्लड शूगर की मुफ्त जांच

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन प्लेटफार्म लाइब्रेट ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मैट्रोपोलिस लैब के साथ मिलकर अगले तीन दिन तक मुफ्त ब्लड शूगर जांच करने की घोषणा की है।

2013 में डब्लयूएचओ द्वारा घोषित आंकड़ों के मुताबिक 6.3 करोड़ भारतीय मधुमेह से पीड़ित हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा आंकड़ा वास्तविकता से कम है क्योंकि 50 प्रतिशत मामलों की जांच ही नहीं हो पाती। मधुमेह दिल के रोगों, स्ट्रोक, अंधेपन और विकलांगता का प्रमुख कारण है।

लाइब्रेट की इस पहल के तहत लोग अपनी जानकारी, नाम, ईमेल और फोन नम्बर कंपनी के एप पर डाल कर कोड प्राप्त कर सकते हैं जिसे मैट्रोपोलिस लैब पर जाकर 7,8,9 अप्रैल को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिल्ली, मुंबई, बंगलौर और चेन्नई में मुफ्त जांच करवा सकते हैं।

मधुमेह के बारे में लाईब्रेट पर हुई 50 लाख बातचीत (इंटरैक्शन्स) से पता चला है कि टीयर 2 शहरों के 57 प्रतिशत लोगों ने मधुमेह की रोकथाम के बारे में सवाल पूछे, जिनमें अहमदाबाद, जयपुर और इंदौर शामिल हैं। जबकि टीयर 1 के 35 प्रतिशत शहरी इलाकों के लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी।

लाइब्रेट के संस्थापक तथा सीईओ सौरभ अरोड़ा का कहना है, “मधुमेह देश की प्रमुख समस्या है। अब जब यह लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है तो ये आंकड़े नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैट्रोपोलिस लैब से हमारा समझौता लोगों को अच्छी सेहत की ओर कदम बढ़ाने के लिए जगरूक करना है।”

लोगों को बीमारियों के बारे में समझ बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए अपोलो अस्पताल के चर्चित एंडोक्रियोनॉलॉजिस्ट डॉ एस के वांगनू के साथ लाइब्रेट ‘ऑस्क द डॉक्टर’ का आयोजन भी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493