लाओस के सांसदों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री निर्वाचित किया

लाओस की राजधानी विआंतियान में आठवें विधानमंडल के पहले सत्र के दौरान, सांसदों ने एलपीआरपी पोलित ब्यूरो के सदस्य थोंगलून सिसोउलिथ को प्रधानमंत्री तथा पोलित ब्यूरो के एक अन्य सदस्य को लगातार दूसरी बार नेशनल एसेंबली का अध्यक्ष निर्वाचित किया।

बैठक के दौरान, 149 सदस्यों वाली एसेंबली में पीपुल्स सुप्रीम प्रोसेक्यूटर तथा पीपुल्स सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष के उम्मीदवार के अलावा संगत मुद्दों तथा पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए प्रस्तावित विधायी एजेंडे पर विचार किया गया।

आठवें सत्र के दौरान, साल 2030 तक देश के विकास के दृष्टिकोण, आठवीं पंचवर्षीय सामाजिक-आर्थिक विकास योजना (2016-20) के साथ सालाना बजट को मंजूरी दी जाएगी।

एलपीआरपी के प्रमुख वोराचित विधानमंडल को संबोधित करेंगे और शनिवार को सत्र की समाप्ति से पहले नए नेतृत्व को दिशा-निर्देश देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493