एनवॉयरमेंट हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (ईएचओएएन) के अध्यक्ष सैमुएल एकिंगबेहिन ने लागोस में संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने यह कार्यक्रम ओनिंगोंगबो, ओशोदी, ओके-ओदो, इकोतुन इदानवो, ओजुवाये तथा माइल 12 बाजारों में चलाया है।
एकिंगबेहिन ने देश के व्यापारियों से अपील की है कि वे बाजारों को चूहों से मुक्त करने की दिशा में संगठन के प्रयास के प्रति समझ दर्शाएं।
यह लोगों तथा संबंधित एजेंसियों द्वारा बाजार को चूहों से मुक्त करने के प्रयास का हिस्सा है, जिसके कारण देश के विभिन्न भागों में लासा फीवर का प्रकोप है।
बीमारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से लेकर अबतक इससे 76 लोगों की मौत हो चुकी है तथा देश के 36 में से 17 राज्यों में इसके 200 से अधिक मामले सामने आए हैं।
लासा फीवर विषाणु से होनेवाली एक जानलेवा बीमारी है, जो मूलत: पश्चिमी अफ्रीका में होती है। यह प्राय: चूहों के लार व उनके मल पदार्थो के खाद्य पदार्थो के संपर्क में आने से फैलती है।
dharmpath.com dharmpath