लाचार कांग्रेस सपा की साइकिल पर चढ़ी : भाजपा

पणजी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस के गठजोड़ के फैसले पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि वह उप्र में अखिलेश यादव की साइकिल की सवारी कर रही है।

हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं के पलायन का उल्लेख करते हुए नायडू ने पार्टी डूबता जहाज भी करार दिया।

गोवा की राजधानी के एक उपनगर पोर्वोरिम में एक चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर बढ़ रहा है और कांग्रेस कमजोर हो रही है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस इतनी कमजोर है कि आपने देखा होगा कि वे अखिलेश की साइकिल के पीछे बैठने को भी तैयार हैं। कुछ राज्यों में तो वह है ही नहीं। पार्टी एक के बाद एक राज्य से खत्म होती जा रही है।”

नायडू ने कहा, “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस एक डूबता जहाज है।”

उन्होंने आगे कहा कि वाम दल अब भारत के लिए एक खतरा नहीं हैं। अगले चुनावों में भाजपा कर्नाटक में सत्तासीन हो जाएगी और केरल भगवा पार्टी का अगला लक्ष्य है।

नायडू ने कहा, “अब वामपंथी कभी दक्षिण पंथी नहीं हो सकते हैं। मैं जो कहता हूं उसे समझने की कोशिश करें। वाम पंथी पीछे छूट गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493