लाजर एन बैरल महोत्सव में गायकों ने बांधा समां

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के पहले बीयर एवं संगीत महोत्सव के तीसरे संस्करण ‘लाजर एन बैरल’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में हुआ। महोत्सव में कई जाने-माने गायकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाया।

शुक्रवार की शाम किंगडम ऑफ ड्रीम्स में यह महोत्सव कार्लिग क्लब ग्लासेज और मोल्सन कूर्स इंडिया की साझेदारी में आयोजित की गई। महोत्सव में गायक मोहम्मद इरफान, अखिल सचदेवा, परमीश वर्मा, मिलिंद गाबा और डीजे सुमति सेठी ने शानदार प्रस्तुति दी।

मोल्सन कूर्स इंडिया के प्रेसीडेंट आशीष कपूर ने कहा, “लाजर एन बैरल महोत्सव बहुप्रतीक्षित बीयर एवं संगीत कार्यक्रमों में से एक है, जहां लोग अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ मनोरंजन से भरपूर सप्ताहांत का जमकर लुत्फ उठाते हैं। इस साल लाजर एन बैरल महोत्सव के लिए कार्लिग कल्ब ग्लासेज के साथ हमारी साझेदारी दो साल पूरे कर रही है और आने वाले सालों में भी हम उनके साथ ऐसी ही साझेदारी की उम्मीद रखते हैं।”

महोत्सव में लोगों को कई मनोरंजक खेलों, जैसे- बीयर पोंग, स्टापु, लिम्बो आदि के जरिए अपने बचपन को याद करने का मौका मिला। साथ ही इसका कस्टमाइज्ड आधिकारिक स्नैपचैट फिल्टर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। देश में पहली बार किसी महोत्सव में इस अवधारणा को प्रस्तुत किया गया।

दर्शकों के लिए यह महोत्सव यादगार रहा। उन्होंने इस महोत्सव का खूब आनंद लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493