रांची, 6 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में एक पुल के निर्माण स्थल से लापता हुए एक रेलवे इंजीनियर का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मधु समझदार के शव को एक तालाब के पास पाया गया। इस तालाब के पास उसकी प्रत्यक्ष रूप से हत्या कर दी गई थी।
अंदेशा है कि इंजीनियर का अपहरण कर हत्या की गई और उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बुकरु गांव में एक निजी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे एक रेलवे पुल का निरीक्षण करने गए इंजीनियर समझदार मंगलवार की शाम मओवादी प्रभावित इस क्षेत्र से गायब हो गए थे। उनके परिवार को फिरौती संबंधी किसी का फोन नहीं आया था।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, समझदार निर्माणाधीन स्थल के कार्यालय में थे, तभी किसी का फोन आया। वह कार्यालय से निकले, उसके बाद से लापता थे।
तोरी-शिवपुरी रेल लाइन वर्ष 2002 से ही निर्माणाधीन है। 42 किलोमीटर लंबी लाइन की केंद्र सरकार द्वारा निगरानी की जा रही है। इस वर्ष इसके काम में तेजी आई है। 2017 के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath