काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रकृति ने शनिवार को भीषण भूकंप के रूप में नेपाल पर कहर बरपाया, जिसका केंद्र लामजंग जिला था। इस आपदा में 700 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी से 75 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित लामजंग में था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के कहर से कई मकान धराशायी हो गए, सड़कें धंस गईं और हिमालय में हिमस्खलन हुआ।
साल 2001 की जनगणना के मुताबिक, लामजंग की कुल आबादी 1.8 लाख है।
लामजंग जिले का मुख्यालय बेसीशहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, साथ ही काठमांडू, भरतपुर, पोखरा व कीर्तिपुर में भी भूकंप का कहर बरपा है।
कुल 1,700 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला मूलत: ग्रामीण इलाका है।
dharmpath.com dharmpath