पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने गुरुवार को बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05059/05060 लालकुंआ-कानपुर अनवरगंज-लालकुंआ विशेष गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव गुरसहायगंज स्टेशन पर प्रदान किया है। यह ट्रेन अब चार अगस्त से गुरसहायगंज स्टेशन पर भी ठहरेगी।
उन्होंने बताया, “05059 लालकुंआ-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर 13.05 बजे पहुंचकर 13.07 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05060 कानपुर अनवरगंज-लालकुंआ विशेष गाड़ी गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर 17.06 बजे पहुंचकर 17.08 बजे प्रस्थान करेगी।”
dharmpath.com dharmpath