पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पटना के एक थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
पटना जिले के एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पटना सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन के बयान के आधार पर पटना के सचिवालय थाना में लालू प्रसाद के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
लालू प्रसाद के खिलाफ यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह को ‘नरभक्षी’ कहे जाने की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath