लालू के दावत-ए-इफ्तार में नीतीश व मांझी साथ-साथ

पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा शुक्रवार को पटना में ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

इस मौके पर नीतीश कुमार और मांझी साथ-साथ दिखे और काफी देर तक बात करते रहे।

लालू के पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित इस इफ्तार में रोजेदारों की खास खातिरदारी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में राजद के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी भी दिल्ली से पहुंचे।

लालू अपने खास अंदाज में लोगों से मिलते रहे और उनकी आवभगत में जुटे रहे।

इस इफ्तार में ज्यादातर बिहार सरकार के मंत्री और विधायक पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी इफ्तार में मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493