लालू ने की नीतीश के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने की वकालत : (लीड-1)

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां मंगलवार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की वकालत करते हुए कहा कि अगर नीतीश प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनते हैं, तो राजद उनका समर्थन करेगा।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश की इतनी तारीफ हो रही है कि उनका कद काफी ऊंचा हो गया है।

नीतीश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने पर राजद के समर्थन के एक सवाल के जवाब में लालू ने कहा, “इसमें कोई दो राय है क्या? अगर नीतीश प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित होते हैं, तो राजद उनका समर्थन करेगा।”

लालू ने जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। लालू ने नीतीश के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरएसएस देश तोड़ देगा।

लालू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के मार्गदर्शन पर चलने वाली केंद्र सरकार को जनहित से कोई मतलब नहीं है। देश में सूखा पड़ा है, पानी का संकट है, लेकिन सरकार को कोई फिक्र नहीं है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “नीतीश कुमार ठीक कह रहे हैं। यह राष्ट्रहित की बात है। अगर सभी एक नहीं हुए, तो आरएसएस देश को तोड़ देगा।”

नीतीश ने दो दिन पहले आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान किया था।

नीतीश दो दिन पूर्व आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने का आह्वान किया था।

उल्लेखनीय है कि कभी एक-दूसरे के धुर विरोधी लालू और नीतीश पिछले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन बनाकर साथ हो गए और महागठबंधन को अच्छी सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493