लालू ने बिहार के लोगों को दिया धन्यवाद

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में महागठबंधन को मिली बढ़त के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्य के लोगों को बधाई दी है।

लालू ने ट्वीट किया, “गरीबों, मजलूमों, उपेक्षितों और समस्त बिहारवासियों को मैं नतमस्तक होकर इस जीत के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बिहार के गरीब-गुरबों, उत्पीड़ितों, पिछड़े-दलितों ने देश की राजनीति को एक नया व सुखद मोड़ दिया है। जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन को नमन करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493