लालू-पुत्र व मंत्री तेजप्रताप ने सत्तू खाने का आनंद लिया (फोटो सहित)

पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दो बड़े दलों- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के बीच मचे घमासान से इतर सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव सत्तू खाते नजर आए।

अपने अलग-अलग अंदाजों से सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप ने सोमवार को सत्तू खाने का भरपूर आंनद लिया और सत्तू खाने की तस्वीर को ट्विटर पर भी साझा किया।

तेजप्रताप ने तस्वीर के साथ लिखा, “सादा भोजन, सादगी का जीवन और शांत मन, यही है स्पष्ट, स्वच्छ और स्वस्थ विचार पाने का मूल मंत्र।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “सत्तू का आहार और समाजवादी विचार। जय बिहार।”

तस्वीर में तेजप्रताप पहले सत्तू को पानी से सही ढंग से घोलते नजर आ रहे हैं और उसके बाद सत्तू खाने का आनंद उठाते दिख रहे हैं।

तेजप्रताप इससे पहले जलेबी बनाते भी देखे गए हैं। इस वर्ष के पहले दिन उन्होंने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर तस्वीर खिंचवाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वह महुआ विधानसभा से विधायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493