लालू प्रसाद रांची अस्पताल पहुंचे (लीड-1)

रांची, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद मंगलवार को यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) पहुंच गए। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के एम्स से सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी, जहां उनके दिल व गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंचे। उन्हें एंबुलेंस में रिम्स ले जाया गया और कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हम रिम्स से चिकित्सा रपट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके आधार पर हम लालू प्रसाद को जेल ले जाने का फैसला करेंगे।”

लालू प्रसाद को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद 17 मार्च को रिम्स में भर्ती कराया गया था। वह बिरसा मुंडा जेल में चारा घोटाले से जुड़े मामले में 23 दिसंबर, 2017 से जेल की सजा काट रहे हैं।

उन्हें 2013 से चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिया गया है। हाल ही में उन्हें दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई।

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लालू प्रसाद से मुलाकात की थी, और उसके कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक एम्स से स्थानांतरित कर दिया गया। इसे लेकर लालू ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493