लालू, राबड़ी ने राहुल को बधाई दी

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने पर बाधाई और शुभकामनाएं दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, “राहुल गांधी समान विचारधारा वाली धर्मनिरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले राजनीतिक दलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरुद्ध एकजुटता को मजबूत करने का सफल प्रयास करेंगे।”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई सेवानिवृत्त नहीं होता है। उन्होंने कहा, “सोनिया जी सम्मानित राजनेता हैं। उनके लिए सब के मन में आदर है।”

इधर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने पर बधाई दी है। तेजस्वी ने राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वे देश के युवाओं के आदर्श हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493