मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार में जुटे अभिनेता इरफान खान अब पटना का रुख करेंगे। हालांकि, इसके पीछे एक खास कारण भी है।
संवाददाताओं के साथ अक्सर साक्षात्कार देते नजर आने वाले अभिनेता इरफान इस बार किसी का साक्षात्कार करते नजर आएंगे और वह हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव।
इरफान ने एक बयन में कहा, “दुनिया में हास्य का स्तर गिर रहा है, लेकिन एक नेता है जो भले ही जवाब दे या न दे, उनके मजाकिये लहजे में कभी कमी नहीं होती।”
इरफान ने कहा कि वह लालू से मिलने वाले हैं और ‘देखते हैं आगे क्या होता है?’
dharmpath.com dharmpath