पश्चिमी देश मुस्लिम समाज में आतंकवाद को सींच रहे : ईरान

खामेनेई राजधानी तेहरान में ईद उल-फित्र की नमाज की रहनुमाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “बदकिस्मती से कुछ मुस्लिम देशों में इस साल उन आतंकवादियों के चलते ईद उल-फित्र मातम में तब्दील हो गया, जो फर्जी इस्लाम को असल इस्लाम के रूप में पेश करना चाहते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “इस तरह के अपराध अमेरिका, इजरायल एवं युनाइटेड किगडम की इंटेलीजेंस सर्विसेज द्वारा आतंकवाद को पालने-पोसने का नतीजा है।”

खामेनेई ने चेताते हुए कहा कि आतंकवाद को जन्म देने वाले भी आतंकवादी गतिविधियों के अप्रत्यक्ष परिणामों से बच नहीं पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493