नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)।देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रक्षा राज्यमंत्री सुभाष रामराव भामरे, केंद्रीय रक्षा सचिव जी.मोहन कुमार तथा भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने उनकी अगवानी की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने वाले गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कई केंद्रीय मंत्री तथा विदेशी राजनयिक शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath