लाहिरी अगस्टा मास्टर्स में पहले दौर के बाद संयुक्त 18वें (लीड-1)

अगस्टा (अमेरिका), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिरी गुरुवार को प्रतिष्ठित अगस्टा मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर रहे।

लाहिरी ने पहले राउंड में वन अंडर 71 का कार्ड खेला।

लाहिरी ने पहले राउंड में दो बर्डी और एक बोगी लगाया। इसके जरिए ही वह 12 अन्य गोल्फरों के साथ स्थान साझा करने में सफल रहे।

लाहिरी ने शुरुआती सात होल पर कोई भी गलती नहीं की लेकिन पार फाइव आठवें होल पर वह बर्डी लगाने में सफल रहे। इसके बाद हालांकि पार फो होल पर उनके हिस्से बोगी आई।

बैक नाइन पर लाहिरी जो कि एशिया के नम्बर-1 गोल्फर हैं, ने पार थ्री 16 पर बर्डी हासिल की। इससे लाहिरी को अच्छा स्कोर हासिल करने में मदद मिली।

वह विश्व नम्बर-1 रोरी मैक्लरॉय, मौजूदा चैम्पियन बुब्बा वॉटसन और आठ बार के मेजर विजेता टॉम वॉटसन के साथ संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर हैं।

इस टूर्नामेंट में विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी टाइगर वुड्स भी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन वह बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर सके।

वुड्स पीजीए टूर में दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। 14 बार के मेजर विजेता वुड्स ने हालांकि पहले दौर में एक चैम्पियन होने का संकेत नहीं दिया। इससे साफ हुआ कि वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493