ला ट्रोब बिजनेस स्कूल में नवंबर से दाखिले

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विद्यार्थियों के लिए आस्ट्रेलिया के ला ट्रोब बिजनेस स्कूल में नवंबर से दाखिले शुरू होंगे। स्कूल मास्टर ऑफ प्रोफेशनल अकाउंटिंग, मास्टर ऑफ प्रोफेशनल अकाउंटिंग, बिजनेस एनेलेटिक्स और बैचलर ऑफ बिजनेस जैसे नए पाठ्यक्रम पेश कर रहा है।

भारत समेत सार्क देशों के विद्यार्थियों की मांग पर एलबीएस ने इसके अंडरग्रैजुएट बिजनेस कोर्स के लिए नवंबर में नए दााखिले शुरू करने की घोषणा की है जो फरवरी और जुलाई के दो सेमेस्टर के अतिरिक्त है। ला ट्रोब बिजनेस स्कूल ने कुछ वर्षो पहले अपने पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए तीसरे सेमेस्टर की शुरुआत की थी जिसकी भारत के विद्यार्थियों में आज बड़ी मांग है।

ला ट्रोब बिजनेस स्कूल के प्रमुख प्रोफेसर पॉल मैथर ने कहा, “हमारे नए अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए नए दाखिले, नए प्रोग्राम और स्कॉलरशिप का भारत के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा। आस्ट्रेलिया के ला ट्रोब बिजनेस स्कूल की विषेषज्ञता और बिल्कुल नई अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए उच्चस्तरीय शिक्षा का सपना पूरा करना आसान होगा।”

स्कूल अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट के अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को कुल शिक्षा शुल्क में 15 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत तक स्कॉलरश्पि देगा। स्कॉलरशिप प्रतिभा के आधार पर और विद्यार्थियों के पिछले शैक्षिक प्रदर्शन के अनुसार दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर दिए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493