ला लीगा : रियल मेड्रिड ने एस्पानियोल को 4-1 से हराया

कोर्नेला डी लोब्रेगाट (स्पेन), 18 मई (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैट्रिक गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने रविवार को स्पेन के ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट के एक मैच में एस्पानियोल को 4-1 से हरा दिया। बार्सिलोना ने हालांकि 1-0 से इसी दिन एटलेटिको मेड्रिड को हराकर ला लीगा खिताब अपने नाम कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच का पहला गोल रोनाल्डो ने 59वें मिनट में किया। इसके बाद उन्होंने 83वें और आखिरी मिनट में एक-एक गोल दागे। रोनाल्डो के अलावा रियल मेड्रिड के मार्सेलो ने 79वें मिनट में एक अन्य गोल दागा।

एस्पानियोल की ओर से एकमात्र गोल 73वें मिनट में स्टुआनी ने किया।

इस जीत के बाद रियल मेड्रिड अंकतालिका में 89 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि बार्सिलोना उससे चार अंक आगे है। दोनों टीमें अभी एक-एक मैच और ला लीगा में खेलेंगी।

बहरहाल, तीन गोलों के साथ ही रोनाल्डो के इस सत्र के ला लीगा में कुल गोलों की संख्या 45 हो गई है। मेसी के टूर्नामेंट में कुल 41 गोल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493