‘लिंगा’ के वितरक दोबारा करेंगे अनशन

चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत ‘लिंगा’ से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे कुछ फिल्म वितरक 27 जनवरी से दोबारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं।

अनशन में सात फिल्म वितरकों के शामिल होने की संभावना है।

फिल्म वितरक सिंगरवादिवेलन ने आईएएनएस को बताया, “हमारे पहले अनशन को चलते-चलते 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं और फिल्म के निर्माता रॉकलिन वेंकटेश ने अब तक हमसे बात नहीं की है। हमें आश्वासन दिया गया था कि दोनों पक्षों के लिए मान्य समझौता किया जाएगा, लेकिन इसका कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है। इसलिए हमने दोबारा अनशन पर जाने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा, “जब तक यह मसला हल नहीं हो जाता, हमारी 27 जनवरी से अनशन पर जाने की योजना है। इस बार अन्य क्षेत्रों के भी कुछ वितरक हमारा साथ देंगे।”

‘लिंगा’ पिछले साल 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493