आस्ट्रेलियन ओपन : पुरुष युगल भारतीय चुनौती समाप्त, सानिया जीतीं (लीड-1)

मुम्बई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार को पुरुष युगल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। युगल में लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की हार के साथ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कोई पुरस्कार हासिल करने सम्भावना समाप्त हो गई।

सानिया हालांकि मिश्रित युगल में जीत हासिल करने में सफल रहीं।

पेस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग में साइमन बोलेली और फेबियो फोगनीनी के हाथों 6-2, 4-6, 1-6 से हार मिली जबकि बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को अमेरिका के फेलिसियानो लोपेज और बेलारूस के मैक्स मिर्नी के हाथों 5-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला युगल वर्ग में सानिया और चीनी ताइपे की सेह सू वेई को कनाडा की गेब्रियल दाबरोवस्की तथा पोलैंड की अलिसिया रोसोलस्का के हाथों 6-7 (5), 4-6 से हार मिली। सानिया और सेह ने इस मैच में 29 विनर्स लगा सके जबकि विपक्षी खिलाड़ी 45 विनर्स लगाने में सफल रहे।

सानिया और उनके ब्राजीलियाई पुरुष जोड़ीदार ब्रूनो सोआरेज ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। 28 साल की सानिया और ब्रूनो ने हंगरी की तिमेआ बाबोस और अमेरिका के एरिक बुटोराक को 6-1, 4-6, 7-6 (10-3) से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493