आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचे बेरडिक

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के सातवें वरीय टेनिस खिलाड़ी चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक हार्ड कोर्ट पर अपनी 300वीं जीत के साथ शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

बेरडिक ने तीसरे दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रायोस्की को हराया। ट्रॉयोस्की अपने हमवतन नोवाक जोकोविक की स्टैंड में मौजूदगी से प्रेरणा नहीं ले सके। बेरडिक ने यह मैच 6-4, 6-3, 6-4 से जीता।

ट्रायोस्की और बेरडिक के बीच यह सातवीं भिड़ंत थी और बेरडिक लगातार छठी बार जीत हासिल करने में सफल रहे।

बीते साल इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेलने वाले बेरडिक अगले दौर में बेर्नाड टॉमिक या फिर सैम ग्रोथ से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493