लिन डान ने वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स से नाम वापस लिया

कुआलालूम्पुर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पांच बार के विश्व बैडमिंटन चैम्पियन और चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डान ने दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है।

लिन ने चोटिल होने के कारण रविवार को टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने की घोषणा की।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अपने एक बयान में कहा, “सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में लिन की जगह अब चीन की ओर से तियान हुवेई हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार से दुबई के हमदान स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में हो रहा है।”

इस बीच, टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में भी बदलाव हुआ है। जापान की जोड़ी रेइका काकीवा और मियुकी माएदा ने भी चोटिल होने के कारण अपना नाम वापस ले लिया है।

टूर्नामेंट में उनकी जगह उनकी हमवतन जोड़ी नाओको फुकुमान और कुरुमी योनाओ खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493