लिबर्टाडोरेस सेमीफाइनल में पहुंचा बोका जूनियर्स

ब्यूनस आयर्स, 20 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स ने कोपा लिबर्टाडोरेस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोका ने गुरुवार को हुए मुकाबले में उरुग्वे के क्लब नेक्शनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराते हुए जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में मोंटेवीडियो में बोका और नेक्शनल का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हुआ था। बोम्बोनेरा स्टेडियम में हुए मुकाबले में डेनियल डियाज के 21वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत गुरुवार को हुए मुकाबले में बोका ने बढ़त बनाई।

मुकाबले के दौरान दोनों क्लबों का स्कोर 3-3 से बराबर भी हुआ। इसके बाद फेडेरिको कारिजो ने गोल दागते हुए बोका के लिए जीत हासिल की।

बोका का लक्ष्य कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब पर सातवीं बार कब्जा जमाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493