नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दुबई से निर्वासित इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के एक आतंकवादी को शुक्रवार को विमान से यहां पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से अब्दुल वाहिद सिद्दीबापा को हिरासत में ले लिया।
कर्नाटक के भटकल में मकदूम कॉलोनी का निवासी सिद्दीबापा, भारत में कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों की साजिश में वांछित है।
एक अधिकारी के अनुसार, सिद्दीबापा दुबई में रहकर इंडियन मुजाहिद्दीन में भारतीयों की नियुक्ति करता था और उनकी गतिविधियों का सारा खर्चा संभालता था।
सिद्दीबापा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारेंट और ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था। इससे उसके निर्वासन का रास्ता साफ हुआ।
dharmpath.com dharmpath